Video:: लॉकडाउन के बीच फैमिली से दूर फार्महाउस में फंसे जैकी श्रॉफ, समय बिताने के लिए कर रहे हैं कुछ ऐसा काम !!!

(Pi Bureau)

कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाउन की वजह से कई लोग फंस गए। जो लोग जहां थे, वहीं रहना पड़ रहा है। इसी तरह बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ भी अपने फार्महाउस में ही रह गए हैं। मुंबई-पुणे के बीच पड़ने वाले इस फार्महाउस पर जैकी मौजूद हैं, जबकि उनकी पत्नी आयश, बेटा टाइगर और बेटी कृष्णा मुंबई स्थित अपने घर में हैं। अब उनकी पत्नी आयशा ने बताया है कि जैकी श्रॉफ 44 हजार स्वायर फीट में फैले फार्महाउस में खुशी से हैं और ताजी हवा का आनंद ले रहे हैं।

आयशा ने स्पॉटबॉय के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि वह (जैकी) कुछ पेड़-पौधे आदि लगाने के लिए फार्महाउस पर गए थे। इसके बाद वह वहां फंस गए। जैकी के साथ उनका स्टाफ, ताजी हवा और फार्महाउस की सब्जियां हैं।

जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर फार्महाउस को लेकर कई फोटोज और वीडियोज डाल चुके हैं। इसके अलावा वह लगातार अपने फैन्स से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील भी करते रहते हैं। कहा जाता है कि उन्होंने शादी के 25 साल पूरे होने के आसपास जमीन खरीदी थी।

देखे ये वीडियो:-

 

About Politics Insight